मंत्री श्री सचिन यादव का दौरा कार्यक्रम

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव एक अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। श्री यादव जबलपुर में एन.ई.एस. कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री यादव साउथ एशिया बोलाग संस्थान का निरीक्षण करेंगे और कृषि, उद्यानिकी, मंडी, इफ्को तथा बोरलॉग अधिकारियों की बैठक लेंगे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री देर रात भोपाल लौटेंगे।